राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा पाने की रणनीति के तहत पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की तैयारी
उफ़क साहिल
अखिलेश यादव के नेतृत्व वाली समाजवादी पार्टी ने राजनीतिक विस्तार का फैसला लिया है। पार्टी के वरिष्ठ नेताओं और पदाधिकारियों की सहमति से यह रणनीति तैयार की गई है।
समाजवादी पार्टी ने पहली बार असम के विधानसभा चुनाव में अपने उम्मीदवार उतारने का निर्णय लिया है। पार्टी ने शुरुआती चरण में पांच सीटों पर चुनाव लड़ने की योजना बनाई है। यह कदम राष्ट्रीय स्तर पर पार्टी की मौजूदगी बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
पार्टी सूत्रों के अनुसार इस फैसले की आधिकारिक घोषणा जल्द ही की जाएगी। आगामी विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए संगठनात्मक तैयारी शुरू कर दी गई है।समाजवादी पार्टी इस बार अपना राजनीतिक दायरा बढ़ाते हुए असम में चुनावी मैदान में उतरने जा रही है, जबकि पार्टी का मुख्य आधार अभी भी उत्तर प्रदेश में है।
पार्टी का लक्ष्य देश के विभिन्न राज्यों में अपनी मौजूदगी दर्ज कराना और भविष्य में राष्ट्रीय पार्टी का दर्जा हासिल करना है। इसी रणनीति के तहत सपा अन्य राज्यों में भी संगठन मजबूत करने की योजना बना रही है। पार्टी असम में स्थानीय स्तर पर संगठन को मजबूत करेगी, कार्यकर्ताओं को जोड़ेगी और क्षेत्रीय मुद्दों के आधार पर चुनावी रणनीति बनाएगी। संभावित उम्मीदवारों की तलाश के साथ ही पांच सीटों पर मजबूत प्रत्याशी उतारने की तैयारी की जा रही है।
Ufaque

