कुदरत का कहर: नॉर्थ सुलावेसी में अचानक आई बाढ़, 14 जिंदगियां खत्म
नॉर्थ सुलावेसी, इंडोनेशिया में अचानक आई फ्लैश फ्लड से 14 लोगों की जान गई है, जबकि 4 लोग अब भी लापता हैं। भारी बारिश के चलते राहत और बचाव कार्य जारी है।
शायना जमील
इंडोनेशिया के नॉर्थ सुलावेसी प्रांत में अचानक आई भीषण फ्लैश फ्लड (आकस्मिक बाढ़) ने भारी तबाही मचाई है। स्थानीय प्रशासन के अनुसार, इस आपदा में अब तक कम से कम 14 लोगों की मौत हो चुकी है, जबकि चार लोग अभी भी लापता बताए जा रहे हैं।
लगातार तेज बारिश के कारण नदियां उफान पर आ गईं, जिससे कई इलाकों में पानी तेजी से घुस गया। बाढ़ की चपेट में आकर घरों, सड़कों और पुलों को गंभीर नुकसान पहुंचा है। कई परिवारों को सुरक्षित स्थानों पर पहुंचाया गया है, जबकि राहत और बचाव कार्य जारी है।
रेस्क्यू टीमें मलबे और जलभराव वाले इलाकों में लापता लोगों की तलाश कर रही हैं। प्रशासन ने आशंका जताई है कि मृतकों की संख्या बढ़ सकती है, क्योंकि कुछ क्षेत्रों तक अभी पहुंचना मुश्किल बना हुआ है।
इंडोनेशिया मौसम विभाग ने आने वाले दिनों में और बारिश की चेतावनी जारी की है, जिसके चलते प्रभावित इलाकों में अलर्ट बढ़ा दिया गया है।
What's Your Reaction?

