भ्रष्टाचार मामले में शेख हसीना को बड़ा झटका, 10 साल की जेल की सजा
बांग्लादेश की एक अदालत ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना को भ्रष्टाचार के दो मामलों में दोषी ठहराते हुए कुल 10 साल की जेल की सजा सुनाई है। मामला सरकारी हाउसिंग प्रोजेक्ट में जमीन आवंटन में कथित अनियमितताओं से जुड़ा है। ढाका की स्पेशल जज कोर्ट-4 ने प्रत्येक मामले में 5-5 साल की सजा सुनाई।
What's Your Reaction?

