T20 World Cup 2026 में बड़ा विवाद: भारत में मैच खेलने से बांग्लादेश का इनकार, ICC को देगा BCB सूचना
टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले बड़ा विवाद सामने आया है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने साफ कर दिया है कि बांग्लादेशी टीम भारत में अपने टी20 विश्व कप मैच नहीं खेलेगी। BCB इस फैसले की जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को देगा और अपने मैचों को किसी अन्य देश, विशेषकर श्रीलंका में कराने की मांग करेगा।
शायना जमील
आईसीसी पुरुष टी20 वर्ल्ड कप 2026 से पहले क्रिकेट जगत में हलचल तेज हो गई है। बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने बड़ा फैसला लेते हुए घोषणा की है कि बांग्लादेश की टीम भारत में होने वाले टी20 वर्ल्ड कप मुकाबलों में हिस्सा नहीं लेगी।
BCB ने यह भी स्पष्ट किया है कि इस निर्णय की आधिकारिक जानकारी अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट परिषद (ICC) को दी जाएगी। बांग्लादेश बोर्ड का कहना है कि खिलाड़ियों की सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंताएं हैं, इसी वजह से यह कदम उठाया गया है।
सूत्रों के अनुसार, बांग्लादेश सरकार के निर्देश के बाद BCB ने यह फैसला लिया है। बोर्ड अब ICC से आग्रह करेगा कि बांग्लादेश के सभी ग्रुप मुकाबले भारत के बजाय श्रीलंका या किसी अन्य सुरक्षित स्थान पर कराए जाएं।
गौरतलब है कि टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में होना है। ऐसे में बांग्लादेश का यह फैसला टूर्नामेंट की तैयारियों और शेड्यूल पर बड़ा असर डाल सकता है। अब सभी की नजर ICC के अगले कदम पर टिकी हुई है।
What's Your Reaction?

