राजस्थान में बड़ा विमान हादसा टला, एयर इंडिया की जयपुर में इमरजेंसी लैंडिंग
दिल्ली से जयपुर जा रहे एयर इंडिया के विमान की पहली लैंडिंग कोशिश नाकाम रही। अनस्टेबल अप्रोच के कारण पायलट ने विमान को गो-अराउंड कराया और कुछ देर बाद दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई। विमान में वीआईपी यात्री सवार थे, सभी सुरक्षित हैं।
रेहान फ़ज़ल
राजस्थान की राजधानी जयपुर में एक बड़ा विमान हादसा टल गया। दिल्ली से जयपुर आ रहे एयर इंडिया के विमान की लैंडिंग के दौरान तकनीकी कारणों से पहली कोशिश असफल रही। पायलट ने स्थिति की गंभीरता को समझते हुए तुरंत सूझबूझ दिखाई और विमान को गो-अराउंड (दोबारा उड़ान में ले जाना) कराया।
जानकारी के अनुसार, विमान की पहली अप्रोच के दौरान अनस्टेबल कंडीशन के कारण लैंडिंग नहीं हो सकी। इसके बाद विमान को करीब 10 मिनट तक हवा में चक्कर लगवाया गया और फिर दूसरी कोशिश में सुरक्षित लैंडिंग कराई गई।
इस विमान में महाराष्ट्र के डिप्टी सीएम अजित पवार के पुत्र जय पवार सहित कई वीआईपी यात्री सवार थे। राहत की बात यह रही कि इस घटना में किसी भी यात्री या क्रू मेंबर को कोई नुकसान नहीं पहुंचा।
एयरपोर्ट अथॉरिटी और एयर इंडिया की ओर से मामले की जांच की जा रही है ताकि भविष्य में ऐसी स्थिति से बचा जा सके।
What's Your Reaction?

