'मटन भी खाओ और भाजपा को जिताओ!' अशोक चव्हाण का चुनाव प्रचार में अजीबोगरीब बयान
रेहान फ़ज़ल
महाराष्ट्र में निकाय चुनावों की आहट के बीच बयानों का बाज़ार गर्म है। ताज़ा मामला नांदेड़ से सामने आया है, जहाँ भाजपा नेता अशोक चव्हाण ने एक जनसभा के दौरान बेहद अनोखा बयान दिया। उन्होंने जनता से अपील करते हुए कहा, "रोजाना मटन खाओ और भाजपा का बटन दबाओ!" चव्हाण यहीं नहीं रुके, उन्होंने चुटकी लेते हुए आगे कहा कि अपना मटन खाकर दूसरे को वोट मत देना, नहीं तो मैं मटन नहीं दूँगा। उनके इस मजाकिया लहजे वाले बयान का वीडियो अब सोशल मीडिया पर खूब वायरल हो रहा है।
What's Your Reaction?

