दारोगा परीक्षा में बड़ी गड़बड़ी, एम.वी. कॉलेज केंद्र पर मिला इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस
सबा फिरदौस
दारोगा भर्ती परीक्षा के दौरान एम.वी. कॉलेज स्थित परीक्षा केंद्र पर एक इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस मिलने से हड़कंप मच गया। परीक्षा ड्यूटी में तैनात अधिकारियों ने जांच के दौरान संदिग्ध इलेक्ट्रॉनिक उपकरण बरामद किया।
मामले को गंभीरता से लेते हुए जिलाधिकारी (डीएम) ने तुरंत एफआईआर दर्ज करने का आदेश दिया है। डीएम ने कहा कि परीक्षा की निष्पक्षता से किसी भी प्रकार का समझौता बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और दोषियों के खिलाफ कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
फिलहाल प्रशासन द्वारा पूरे मामले की जांच की जा रही है। यह भी पता लगाया जा रहा है कि इलेक्ट्रॉनिक डिवाइस किसका था और इसका इस्तेमाल किस उद्देश्य से किया जा रहा था।
परीक्षा केंद्र पर सुरक्षा व्यवस्था और सख्त कर दी गई है।
What's Your Reaction?

