पूर्व तानाशाह गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम की गोली मारकर हत्या
लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक यह हमला पश्चिमी लीबिया के शहर जिंतान में उनके आवास पर हुआ।
रेहान फ़ज़ल
लीबिया के पूर्व तानाशाह कर्नल मुअम्मर गद्दाफी के सबसे प्रमुख बेटे सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी की एक हमले में गोली मारकर हत्या कर दी गई है। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, 3 फरवरी को पश्चिमी लीबिया के जिंतान शहर में उनके घर पर अज्ञात हमलावरों ने हमला किया, जिसमें उनकी मौके पर ही मौत हो गई। जिंतान शहर राजधानी त्रिपोली से करीब 136 किलोमीटर दक्षिण-पश्चिम में स्थित है।
53 वर्षीय सैफ अल-इस्लाम गद्दाफी को लीबिया के संभावित उत्तराधिकारियों में गिना जाता था। उन्हें उनके पिता मुअम्मर गद्दाफी का राजनीतिक उत्तराधिकारी माना जाता रहा है। सैफ अल-इस्लाम ने लंदन स्कूल ऑफ इकॉनॉमिक्स से पीएचडी की डिग्री हासिल की थी और पश्चिमी देशों से संबंध सुधारने की कोशिशों में भी उनकी भूमिका रही थी।
2011 की लीबियाई क्रांति के दौरान सैफ अल-इस्लाम ने अपने पिता की सरकार का खुलकर समर्थन किया और विरोध प्रदर्शनों को दबाने में अहम भूमिका निभाई थी। क्रांति के बाद उन्हें गिरफ्तार किया गया था, हालांकि बाद में उन्हें रिहा कर दिया गया। उनकी हत्या के बाद लीबिया की राजनीति और सुरक्षा हालात को लेकर एक बार फिर चिंता बढ़ गई है।
What's Your Reaction?

