मुफ़्ती अनस ने सना का क्या था ब्रेनवाश, बिग बॉस सीज़न 6 फेम सना खान का चौकाने वाला ब्यान।
एक्ट्रेस सना खान ने 6 साल बाद स्पष्ट किया कि बॉलीवुड छोड़ने का फैसला उनका निजी और आत्मिक था। उन्होंने पति अनस सैयद पर लगे ब्रेनवॉश के आरोपों को पूरी तरह खारिज किया।
शायना जमील
एक्ट्रेस और मॉडल रह चुकीं सना खान जब अचानक बॉलीवुड और ग्लैमर वर्ल्ड को अलविदा कहकर आध्यात्मिक जीवन की ओर बढ़ीं, तो इस फैसले ने सभी को चौंका दिया था। सोशल मीडिया से लेकर इंडस्ट्री तक यह चर्चा होती रही कि क्या यह फैसला उन्होंने खुद लिया था या फिर पति अनस सैयद के कहने पर लिया गया। अब 6 साल बाद सना खान ने इस मुद्दे पर खुलकर सच्चाई बताई है।
सना खान ने हाल ही में एक इंटरव्यू में साफ कहा कि उन्हें किसी ने ब्रेनवॉश नहीं किया और न ही अनस सैयद ने उन पर कोई दबाव डाला था। एक्ट्रेस के मुताबिक, यह फैसला पूरी तरह उनका निजी और आत्मिक निर्णय था, जो उन्होंने शादी से पहले ही ले लिया था।
सना ने कहा,
"लोगों को लगता है कि अनस ने मुझे सब कुछ छोड़ने के लिए मजबूर किया, लेकिन सच्चाई यह है कि मैं पहले से ही इस रास्ते पर चलने का मन बना चुकी थी। यह मेरे और अल्लाह के बीच का फैसला था।"
उन्होंने आगे बताया कि ग्लैमर इंडस्ट्री में काम करते हुए उन्हें अंदर से सुकून नहीं मिल रहा था और वह अपने जीवन को एक अलग दिशा देना चाहती थीं। सना ने यह भी कहा कि अनस सैयद ने हमेशा उनके फैसले का सम्मान किया और उन्हें सपोर्ट किया।
गौरतलब है कि सना खान ने साल 2020 में अचानक फिल्म इंडस्ट्री छोड़ने की घोषणा की थी और इसके बाद 2020 के अंत में अनस सैयद से शादी कर ली। फिलहाल वह धार्मिक गतिविधियों, सोशल मीडिया और अपने पारिवारिक जीवन में व्यस्त हैं।
What's Your Reaction?

