ककरौली चौक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

रहिका–दरभंगा मुख्य मार्ग पर ककरौली चौक के पास तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। हादसे में भोगी यादव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर फरार ट्रक चालक की तलाश शुरू कर दी है।

Jan 21, 2026 - 11:54
 0
ककरौली चौक पर दर्दनाक हादसा: ट्रक की टक्कर से युवक की मौत, दूसरा गंभीर

Shaista azmi

रहिका–दरभंगा मुख्य मार्ग पर मंगलवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। मधुबनी जिले के रहिका थाना क्षेत्र अंतर्गत एनएच-527बी पर ककरौली चौक के पास तेज रफ्तार एक ट्रक ने बाइक सवार दो युवकों को कुचल दिया। इस भीषण दुर्घटना में एक युवक की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दूसरा युवक गंभीर रूप से घायल हो गया।मृतक की पहचान भोगी यादव के रूप में की गई है। बताया जा रहा है कि दोनों युवक बाइक से कहीं जा रहे थे, तभी पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने बाइक को जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि भोगी यादव ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया, जबकि दूसरा युवक सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया।हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। स्थानीय लोगों की मदद से घायल युवक को तुरंत नजदीकी अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत चिंताजनक बताई जा रही है। वहीं, दुर्घटना के बाद ट्रक चालक वाहन लेकर फरार हो गया।घटना की सूचना मिलते ही रहिका थाना की पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए सदर अस्पताल भेज दिया। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और फरार ट्रक चालक की तलाश में जुट गई है। इस हादसे के बाद मृतक के परिवार में मातम पसरा हुआ है और पूरे इलाके में शोक का माहौल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com