कुरुक्षेत्र/हरियाणा
शाहाबाद, कुरुक्षेत्र के वासु होटल में स्पीकर के तेज़ गाने बजाने को लेकर कांग्रेस नेता के निजि सुरश्क्षाकर्मी ने एक युवक के पेट में गोली मार दी । मामले की शुरूआत तब हुई जब अलग कमरे में रुके 2 लोगों में स्पीकर बजाने को लेकर हुई बहस में कांग्रेस नेता के प्राइवेट गनमैन ने युवक के पेट में गोली मार दी । गोली लगने से युवक जख्मी हो गया,घटना के बाद आरोपी गनमैन मौके से भाग गया ।
घायल युवक की पहचान इक्मकीस वर्षीय महफ़ूज उर्फ कशिश निवासी गोपी विहार कॉलोनी के रूप में हुई है। कशिश केसरी पिरामिड फैक्ट्री में पैकिंग का काम करता है. कशिश की हालत गंभीर है, जिसका कुरुक्षेत्र के प्राइवेट अस्पताल में इलाज चल रहा है। पुलिस के मुताबिक, आरोपी गुरदेव शाहाबाद के कांग्रेस नेता का प्राइवेट गनमैन है।