RJD की अंदरूनी कलह पर रोहिणी आचार्य का तीखा हमला, सोशल मीडिया पोस्ट से मचा सियासी तूफान
रेहान फ़ज़ल
राष्ट्रीय जनता दल (RJD) और लालू परिवार की आंतरिक राजनीति एक बार फिर चर्चा में है। लालू प्रसाद यादव की बेटी रोहिणी आचार्य के एक सोशल मीडिया पोस्ट ने पार्टी के भीतर जारी खींचतान को खुलकर सामने ला दिया है। रोहिणी आचार्य ने बिना किसी का नाम लिए इशारों-इशारों में कहा कि “बड़ी मेहनत से बनाई गई विरासत को खत्म करने के लिए बाहरी दुश्मनों की नहीं, बल्कि अपनों और अपनों के बीच के नए बने लोगों की साजिश ही काफी होती है।” उनके इस बयान को सीधे तौर पर RJD की अंदरूनी गुटबाजी और परिवार के भीतर चल रहे मतभेदों से जोड़कर देखा जा रहा है।
राजनीतिक विश्लेषकों का मानना है कि यह पोस्ट पार्टी के भीतर चल रही कलह, पहचान और वजूद की लड़ाई की ओर इशारा करती है। इससे पहले भी रोहिणी आचार्य कई बार इशारों में अपनी नाराज़गी जाहिर कर चुकी हैं। इस बयान के बाद बिहार की राजनीति में चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और विपक्ष भी RJD पर हमलावर हो गया है।
What's Your Reaction?

