ममता बनर्जी का बड़ा हमला: “मेरे पास पेन ड्राइव है, खोला तो होश उड़ जाएंगे”
रेहान फ़ज़ल
पश्चिम बंगाल में ईडी (ED) की छापेमारी के बाद मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने केंद्र सरकार और जांच एजेंसियों पर जोरदार हमला बोला है। कोलकाता में जनसभा को संबोधित करते हुए ममता ने कहा कि उनके पास पेन ड्राइव में ऐसे सबूत मौजूद हैं, जिन्हें सार्वजनिक किया गया तो हड़कंप मच जाएगा।
उन्होंने केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह पर गंभीर आरोप लगाते हुए कहा कि कोयला घोटाले के पैसों को लेकर साजिश रची जा रही है। ममता ने चेतावनी दी कि अगर केंद्र सरकार उनकी सरकार पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनाएगी, तो वह सारे सबूत जनता के सामने रख देंगी।
ममता के इस बयान के बाद बंगाल की राजनीति में एक बार फिर सियासी हलचल तेज हो गई है।
What's Your Reaction?

