यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य के काफिले के साथ बड़ा हादसा, गाय के टकराने से कार हुई क्षतिग्रस्त
रेहान फ़ज़ल
उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य के काफिले के साथ एक सड़क दुर्घटना की खबर सामने आई है। जानकारी के अनुसार, जब डिप्टी सीएम का काफिला रास्ते से गुजर रहा था, तभी अचानक एक गाय सड़क के बीचों-बीच आ गई। तेज़ रफ्तार होने के कारण गाड़ी समय पर नियंत्रित नहीं हो सकी और गाय से जा टकराई। इस टक्कर में उपमुख्यमंत्री की कार का अगला हिस्सा क्षतिग्रस्त हो गया है। गनीमत यह रही कि इस हादसे में केशव प्रसाद मौर्य को कोई चोट नहीं आई और वे पूरी तरह सुरक्षित हैं। सुरक्षाकर्मियों ने तुरंत स्थिति को संभाला और उन्हें दूसरी गाड़ी से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।
What's Your Reaction?

