सहारनपुर में एक ही परिवार के 5 लोगों की रहस्यमयी मौत, कमरे में मिले शव
रेहान फ़ज़ल
उत्तर प्रदेश के सहारनपुर से दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक घर के कमरे में एक ही परिवार के पांच लोगों के शव संदिग्ध हालत में मिले हैं। घटना की जानकारी मिलते ही पूरे इलाके में सनसनी फैल गई।
पुलिस के अनुसार मृतकों की पहचान अशोक, अंजिता, कार्तिक, विधावती और देव के रूप में हुई है। शुरुआती जांच में मौत का कारण गोली लगना बताया जा रहा है, जिससे मामला और भी गंभीर हो गया है।
घटना की सूचना पर पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी और फॉरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और सबूत जुटाए गए। घर को सील कर दिया गया है और हर पहलू से जांच की जा रही है कि यह सामूहिक हत्या है या इसके पीछे कोई और वजह।
पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मौत की असली वजह साफ हो पाएगी। फिलहाल मामले की गहन जांच जारी है।
What's Your Reaction?

