महिला के साथ आपत्तिजनक व्यवहार करते दिखे DGP रैंक के IPS अधिकारी, वीडियो वायरल होने पर जांच के आदेश
रेहान फ़ज़ल
बेंगलुरु में तैनात DGP रैंक के IPS अधिकारी डॉ. रामचंद्र राव का एक कथित आपत्तिजनक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद मामला सुर्खियों में आ गया है। वीडियो सामने आने के बाद कर्नाटक के मुख्यमंत्री सिद्धारमैया ने पूरे मामले की जांच के आदेश दे दिए हैं।
मुख्यमंत्री ने कहा कि उन्हें इस वीडियो की जानकारी सुबह मिली, जिसके तुरंत बाद संबंधित अधिकारियों को जांच के निर्देश दिए गए। उन्होंने साफ किया कि कानून से कोई भी बड़ा नहीं होता, चाहे वह किसी भी पद पर क्यों न हो।
सूत्रों के मुताबिक, इस मामले में अधिकारी के खिलाफ अनुशासनात्मक और कानूनी कार्रवाई की जा सकती है। राज्य सरकार ने स्पष्ट किया है कि यदि आरोप सही पाए जाते हैं तो सख्त कदम उठाए जाएंगे।
फिलहाल मामले की जांच जारी है और रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई तय होगी।
What's Your Reaction?

