दिल्ली में फिर हैवानियत की हदें पार, बाप-बेटे को नग्न कर पीटा
रेहान फ़ज़ल
दिल्ली के लक्ष्मी नगर इलाके से एक बेहद चौंकाने वाली घटना सामने आई है। बैंक एन्क्लेव में कुछ दबंगों ने एक कारोबारी परिवार के साथ बेरहमी से मारपीट की। आरोप है कि दबंग घर में घुसे, परिवार के लोगों को बाहर घसीटा और पिता-बेटे के साथ सड़क पर मारपीट की।
पीड़ित परिवार के घर शादी की तैयारी चल रही थी, लेकिन इस घटना से पूरा परिवार डर में है। घटना के बाद से कारोबारी के दोनों बेटे लापता बताए जा रहे हैं और उनसे कोई संपर्क नहीं हो पा रहा है।
#DelhiNews #CrimeNews #LaxmiNagar
What's Your Reaction?

