राघव चड्ढा ने X पर गिग वर्कर्स के साथ तस्वीर को बनाया DP
रेहान फ़ज़ल
आम आदमी पार्टी (AAP) के नेता और राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म X (पूर्व में ट्विटर) पर अपनी प्रोफाइल तस्वीर बदलते हुए गिग वर्कर्स के साथ एक तस्वीर लगाई है। इस तस्वीर में उनके साथ जोमैटो, स्विगी, ब्लिंकिट जैसे प्लेटफॉर्म्स के डिलीवरी पार्टनर्स नजर आ रहे हैं।
राघव चड्ढा लंबे समय से गिग वर्कर्स से जुड़े मुद्दों को उठाते रहे हैं। वे सोशल मीडिया के साथ-साथ संसद में भी डिलीवरी बॉय, कैब ड्राइवर और अन्य गिग वर्कर्स के अधिकारों, बेहतर वेतन और सामाजिक सुरक्षा की मांग करते रहे हैं।
उनकी यह नई DP गिग इकॉनमी में काम करने वाले युवाओं के प्रति समर्थन और एकजुटता का प्रतीक मानी जा रही है।
What's Your Reaction?

