जल्द बदलने वाला है पीएम मोदी के दफ्तर का पता, नए ऑफिस में शिफ्टिंग की तैयारी
रेहान फ़ज़ल
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यालय का पता जल्द बदलने वाला है। प्रधानमंत्री कार्यालय (PMO) के नए दफ्तर का काम लगभग पूरा हो चुका है और अब उसे अंतिम रूप दिया जा रहा है। उम्मीद जताई जा रही है कि इसी महीने प्रधानमंत्री का कार्यालय नए परिसर में शिफ्ट हो सकता है।
दरअसल, प्रधानमंत्री कार्यालय, कैबिनेट सचिवालय और राष्ट्रीय सुरक्षा परिषद सचिवालय के लिए नई जगह तैयार की गई है। यह नया परिसर सेंट्रल विस्टा परियोजना के तहत रायसीना हिल के नीचे विजय चौक के पास बनाया गया है, जिसे ‘सेवा तीर्थ’ परिसर कहा जा रहा है।
इस परिसर में तीन हाई-टेक इमारतें बनाई गई हैं, जिनका नाम सेवा तीर्थ-1, सेवा तीर्थ-2 और सेवा तीर्थ-3 रखा गया है। नई इमारतों को आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के अनुसार तैयार किया गया है, ताकि सरकारी कामकाज को और अधिक प्रभावी तरीके से संचालित किया जा सके।
What's Your Reaction?

