‘इतने मंदिर शायद ही किसी राजा ने तोड़े हों’—अखिलेश यादव का बीजेपी पर बड़ा हमला
रेहान फ़ज़ल
वाराणसी के मणिकर्णिका घाट पर चल रहे पुनरुद्धार कार्य के दौरान ऐतिहासिक चबूतरे और अहिल्याबाई होल्कर की मूर्ति को बुलडोजर से हटाए जाने को लेकर विवाद गहरा गया है। इस मुद्दे पर समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव ने कड़ी प्रतिक्रिया देते हुए बीजेपी पर सीधा हमला बोला है।
अखिलेश यादव ने कहा, “धरती पर शायद ही किसी राजा ने इतने मंदिर तोड़े हों, जितने बीजेपी ने तोड़े हैं। पहले मंदिर तोड़ दिए जाते हैं, फिर ठेके दिए जाते हैं और बाद में लागत का एस्टीमेट बढ़ाकर मुनाफा कमाया जाता है।”
उन्होंने आरोप लगाया कि विकास के नाम पर धार्मिक और ऐतिहासिक धरोहरों को नुकसान पहुंचाया जा रहा है, जो बेहद दुर्भाग्यपूर्ण है। इस बयान के बाद राजनीतिक माहौल गरमा गया है और मामले को लेकर सियासत तेज हो गई है।
What's Your Reaction?

