इंडियन रेल : रिटायर्ड कर्मचारियों को रेलवे में दुबारा काम करने का मिलेगा अवसर, अगर आप भी रिटायर्ड हैं तो जल्दी करें।

रेलवे बोर्ड के द्वारा अलग अलग सेक्टर्स में क़रीब 25,000 पदों के लिए भर्ती शुरू की गयी है। इसमें रिटायर रेलवे कर्मचारियों को फिर से नियुक्त करके अस्थायी रूप से रिक्तियों को भरने का एक नया फॉर्मूला शामिल है।

Oct 19, 2024 - 17:07
 0
इंडियन रेल : रिटायर्ड कर्मचारियों को रेलवे में दुबारा काम करने का मिलेगा अवसर, अगर आप भी रिटायर्ड हैं तो जल्दी करें।
भारतीय रेल (फ़ाइल फोटो)

नई दिल्ली, भारतीय रेल की तरफ से रिटायर्ड कर्मचारियों को एक बड़ी खुशखबरी मिलने वाली है । भारतीय रेलवे अपने कर्मचारियों की कमी को दूर करने के लिए 65 वर्ष से कम उम्र के के रिटायर हुए कर्मचारियों को एक बार फिर से अनुबंध पर नौकरी देने वाली है।

रेलवे बोर्ड के द्वारा अलग अलग सेक्टर्स में क़रीब 25,000 पदों के लिए भर्ती शुरू की गयी है। इसमें रिटायर रेलवे कर्मचारियों को फिर से नियुक्त करके अस्थायी रूप से रिक्तियों को भरने का एक नया फॉर्मूला शामिल है। इसके तहत 65 वर्ष से कम उम्र के रिटायर्ड कर्मचारी पर्यवेक्षकों से लेकर ट्रैक मैन तक की नौकरी के लिए आवेदन कर सकते हैं।

दो सालों तक चलने वाली यह नियुक्तियाँ क्षेत्रीय रेलवे के महाप्रबंधकों पांच सालों की मेडिकल फिटनेस और परफॉरमेंस के आधार पर नियुक्त किया जाएगा।

रेलवे के आदेश के मुताबिक़ आवेदकों के पास सेवानिवृत्ति से पहले पिछले पांच सालों की गोपनीय रिपोर्ट में अच्छी ग्रेडिंग होनी चाहिए और उनके खिलाफ कोई विजिलेंस और डिपार्टमेंटल एक्शन का मामला नहीं होना चाहिए। नौकरी की इस अवधि के दौरान आवेदकों को कोई भत्ता नहीं मिलेगा। 

यह निर्णय बढ़ती रेल दुर्घटनाओं और घटते स्टाफ की कमी को देखते हुए लिया गया है। अकेले उत्तर-पश्चिम रेलवे में वर्तमान में 10,000 पद खाली हैं। इस पहल का उद्देश्य रेलवे की ओर से कर्मचारियों की कमी से होने वाली परेशानियों को कम करना है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com