मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

मुजफ्फरपुर में साइबर ठगी गिरोह का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार

सालेहा वसीम 

बिहार के मुजफ्फरपुर में पुलिस ने निवेश और ऑनलाइन गेमिंग के नाम पर ठगी करने वाले एक अंतरराज्यीय साइबर गिरोह का भंडाफोड़ किया है। कार्रवाई के दौरान पुलिस ने गिरोह से जुड़े दो लोगों को गिरफ्तार किया है।

गिरफ्तार आरोपियों की पहचान अर्जुन कुमार और रणधीर कुमार के रूप में हुई है। दोनों मुजफ्फरपुर जिले के रामपुर हरि थाना क्षेत्र के रहने वाले बताए जा रहे हैं।

पुलिस के मुताबिक यह कार्रवाई बिहार पुलिस मुख्यालय की आर्थिक अपराध इकाई द्वारा चलाए जा रहे ऑपरेशन साइबर प्रहार के तहत की गई। साइबर अपराधियों के खिलाफ चल रहे इस अभियान के दौरान सात मार्च को मिली सूचना के आधार पर एक टीम बनाई गई और छापेमारी की गई।

छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपियों के ठिकाने से कई आपत्तिजनक सामान भी बरामद किए हैं। इनमें नौ मोबाइल फोन, 14 डेबिट कार्ड, 11 चेकबुक , एक पासबुक, पैन कार्ड, आधार कार्ड, एक लैपटॉप और पांच मुहरें शामिल हैं।

इस मामले की जानकारी देते हुए साइबर डीएसपी हिमांशु कुमार ने रविवार को प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि आरोपियों के खिलाफ निवेश और गेमिंग के नाम पर ऑनलाइन ठगी करने के आरोप हैं।

पुलिस का कहना है कि पूछताछ के दौरान दोनों आरोपियों ने साइबर अपराध में अपनी संलिप्तता स्वीकार की है। जांच में यह भी सामने आया है कि इनके मोबाइल नंबर और बैंक खातों से जुड़े मामलों में देश के अलग-अलग राज्यों से 30 से अधिक शिकायतें दर्ज हैं।

पुलिस अब इस गिरोह से जुड़े अन्य लोगों की पहचान करने और नेटवर्क को पूरी तरह उजागर करने के लिए आगे की जांच कर रही