अचानक राजभवन क्यों पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात

बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार शनिवार सुबह अचानक राजभवन पहुंचे और राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। इस मुलाकात के बाद सियासी हलकों में कई तरह की अटकलें लगने लगीं। हालांकि बताया गया कि यह मुलाकात विदाई प्रोटोकॉल के तहत हुई, क्योंकि राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान राजभवन से विदाई लेने वाले हैं।

अचानक राजभवन क्यों पहुंचे मुख्यमंत्री नीतीश कुमार? राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से की मुलाकात

बिहार की राजनीति में चल रही हलचल के बीच शनिवार सुबह मुख्यमंत्री नीतीश कुमार अचानक राजभवन पहुंच गए। वहां उन्होंने राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान से मुलाकात की। यह मुलाकात करीब 13 मिनट तक चली, जिसके बाद मुख्यमंत्री राजभवन से निकल गए।

मुख्यमंत्री के अचानक राजभवन पहुंचने से सियासी गलियारों में चर्चाएं तेज हो गईं। कुछ लोगों ने तो यहां तक कयास लगाने शुरू कर दिए कि मुख्यमंत्री नीतीश कुमार इस्तीफा देने वाले हैं। हालांकि बाद में स्पष्ट हुआ कि यह मुलाकात औपचारिक विदाई प्रक्रिया का हिस्सा थी।

जानकारी के मुताबिक राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान जल्द ही राजभवन से विदाई लेने वाले हैं। इसी सिलसिले में मुख्यमंत्री नीतीश कुमार उनसे मिलने पहुंचे थे।

मुलाकात के दौरान राज्यपाल आरिफ मोहम्मद खान ने मुख्यमंत्री नीतीश कुमार को राज्यसभा से नई राजनीतिक पारी शुरू करने के लिए बधाई भी दी।

इस मुलाकात के बाद एक बार फिर बिहार की राजनीति में चल रही चर्चाओं को लेकर सियासी माहौल गरमा गया है।