बहरीन में धमाके, ईरान ने US बेस को बनाया निशाना

रमज़ान के महीने में शनिवार को इज़रायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले की खबरों ने दुनिया को चौंका दिया। शुरुआती हमलों में ईरान के शीर्ष ठिकानों को खास नुकसान नहीं हुआ। इसके कुछ ही घंटों बाद ईरान ने जवाबी कार्रवाई करते हुए पश्चिम एशिया में अमेरिकी बेस और इज़रायल को निशाना बनाया, जिससे क्षेत्र में तनाव और बढ़ गया।

Feb 28, 2026 - 19:07
 0
बहरीन में धमाके, ईरान ने US बेस को बनाया निशाना

रमज़ान के महीने में शनिवार को जब इज़रायल और अमेरिका की ओर से ईरान पर हमले की खबरें आईं, तो दुनिया सन्न रह गई। ईरान के राष्ट्रपति भवन से लेकर सुप्रीम लीडर के आवास तक, इज़रायली हमले में कुछ हासिल नहीं हुआ। लेकिन कुछ ही घंटों बाद जब ईरान ने पश्चिम एशिया के देशों में मौजूद अमेरिकी बेस पर जवाबी हमला किया, तो यह अप्रत्याशित था।

ईरान ने अमेरिकी और इज़रायली हमले के जवाब में पूरे पश्चिम एशिया में कहर बरपाया है। ईरान ने इज़रायल समेत पश्चिम एशिया के आठ शहरों में हमला किया है। ईरान ने बैलिस्टिक, सुपरसोनिक और क्रूज़ मिसाइलों से इज़रायल, बहरीन, कतर, कुवैत, सऊदी अरब, संयुक्त अरब अमीरात, जॉर्डन और इराक के दर्जनों शहरों पर हमला किया है। ईरान ने कहा है कि दुश्मन की हार तक उसका हमला जारी रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow