क्या शुरू होने वाला है महायुद्ध? ट्रंप की धमकी के बीच खामेनेई का बड़ा फैसला
अमेरिका के साथ बढ़ते तनाव के बीच ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने राष्ट्रीय सुरक्षा ढांचे में बड़ा बदलाव किया है। उन्होंने एनएससी प्रमुख अली लारिजानी को व्यापक अधिकार सौंप दिए हैं।
अमेरिका और ईरान के बीच बढ़ते तनाव के माहौल में ईरान ने बड़ा रणनीतिक कदम उठाया है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, ईरान के सुप्रीम लीडर अयातुल्ला अली खामेनेई ने अपने राष्ट्रीय सुरक्षा प्रमुख (एनएससी) अली लारिजानी को व्यापक अधिकार दे दिए हैं।
बताया जा रहा है कि यह फैसला ऐसे समय में लिया गया है, जब अमेरिका की ओर से कड़ी चेतावनियां दी जा रही हैं और क्षेत्र में सैन्य गतिविधियां तेज हो गई हैं। अंतरराष्ट्रीय मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, ईरान संभावित संघर्ष की आशंका को देखते हुए अपनी रणनीतिक और सैन्य तैयारियों को मजबूत कर रहा है।
नए अधिकार मिलने के बाद अली लारिजानी की भूमिका और प्रभाव काफी बढ़ गया है। अब उनके पास सुरक्षा और युद्ध से जुड़े अहम फैसले लेने की शक्ति होगी। इस घटनाक्रम को मध्य पूर्व में बढ़ते तनाव और संभावित टकराव के संदर्भ में महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
What's Your Reaction?

