प्रियंका गांधी PM पद के लिए परफेक्ट नेता: आचार्य प्रमोद कृष्णम
पूर्व कांग्रेस नेता आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को प्रधानमंत्री पद के लिए उपयुक्त नेता बताया। उन्होंने कहा कि प्रियंका गांधी में पीएम बनने की सभी खूबियां मौजूद हैं।
पूर्व कांग्रेस नेता और कल्कि धाम के पीठाधीश्वर आचार्य प्रमोद कृष्णम ने प्रियंका गांधी को लेकर बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कांग्रेस महासचिव और वायनाड से सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा को प्रधानमंत्री पद के लिए सही नेता बताया है।
आचार्य प्रमोद कृष्णम ने कहा कि प्रियंका गांधी एक लोकप्रिय नेता हैं और उनमें प्रधानमंत्री बनने की सभी योग्यताएं मौजूद हैं। उनका मानना है कि अगर प्रियंका गांधी देश की प्रधानमंत्री बनती हैं तो इसमें कोई बुराई नहीं है।
साथ ही उन्होंने यह भी कहा कि कांग्रेस के भीतर ही कुछ नेता ऐसे हैं जो प्रियंका गांधी को आगे बढ़ने से रोक रहे हैं। उनके इस बयान के बाद राजनीतिक हलकों में चर्चा तेज हो गई है।
What's Your Reaction?

