पाकिस्तान की अफगानिस्तान में बड़ी एयरस्ट्राइक, अब तक 17 लोगों की मौत
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान के सीमावर्ती इलाकों में एयरस्ट्राइक की है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, इस हमले में 17 आम नागरिकों की मौत हुई है, जबकि पाकिस्तान का दावा है कि उसने आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया।
पाकिस्तान ने अफगानिस्तान में बड़े पैमाने पर एयरस्ट्राइक की है। यह हमला अफगानिस्तान के गनी खेल और गरदा सैमिया जिलों में किया गया। खबरों के अनुसार, हवाई हमले रिहायशी इलाकों में हुए, जिनमें अब तक 17 आम अफगान नागरिकों की मौत की पुष्टि हुई है।
वहीं, पाकिस्तान का कहना है कि उसने सीमा पार मौजूद सात आतंकी ठिकानों को निशाना बनाया। पाकिस्तान के अनुसार, ये ठिकाने तहरीक-ए-तालिबान पाकिस्तान (TTP) और इस्लामिक स्टेट-खुरासान प्रांत (ISKP) से जुड़े थे।
हमले के बाद दोनों देशों के बीच तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है। फिलहाल, स्थिति पर नजर रखी जा रही है और आगे की जानकारी का इंतजार है।
What's Your Reaction?

