Bihar News: भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में जिला स्तरीय नियोजन मेला में रोजगार का महाकुंभ, 1000 पदों पर भर्ती, 346 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट !

Feb 20, 2026 - 14:58
 0
Bihar News: भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में जिला स्तरीय नियोजन मेला में रोजगार का महाकुंभ, 1000 पदों पर भर्ती, 346 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट !

अरशी नाज़ 

कैमूर /भभुआ

19 फरवरी 2026: बिहार सरकार के युवा, रोजगार एवं कौशल विकास विभाग के निर्देश पर गुरुवार को भभुआ के जगजीवन स्टेडियम में एक दिवसीय जिला स्तरीय नियोजन-सह-व्यवसायिक मार्गदर्शन मेला का सफल आयोजन किया गया।

कार्यक्रम का उद्घाटन मुख्य अतिथि नितिन कुमार सिंह (जिला पदाधिकारी, कैमूर), दिव्या शक्ति (उप विकास आयुक्त), जिला वन प्रमंडल पदाधिकारी, वरीय उप महालेखाकार, सहायक महालेखाकार एवं दिनेश तिवारी (जिला नियोजन पदाधिकारी) ने दीप प्रज्ज्वलित कर किया। 

युवाओं को योजनाओं से जुड़ने की अपील

जिला पदाधिकारी ने उपस्थित अभ्यर्थियों को संबोधित करते हुए कहा, सरकार द्वारा संचालित योजनाओं का उद्देश्य युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना है। उन्होंने कुशल युवा कार्यक्रम, स्वयं सहायता भत्ता योजना और बिहार स्टूडेंट क्रेडिट कार्ड योजना की जानकारी देते हुए युवाओं से इन योजनाओं का लाभ उठाने का आह्वान किया।

1000 रिक्तियां, 346 अभ्यर्थी शॉर्टलिस्ट

जिला नियोजन पदाधिकारी दिनेश तिवारी ने बताया कि मेले में विभिन्न निजी एवं सरकारी नियोजकों ने भाग लिया, जिनके पास कुल 1000 रिक्तियां उपलब्ध थीं।

मेले में करीब 1444 अभ्यर्थियों ने भाग लिया।

695 आवेदकों ने बायोडाटा जमा किया।

इनमें से 346 अभ्यर्थियों को शॉर्टलिस्ट अथवा चयनित किया गया।

करियर मार्गदर्शन और स्वरोजगार को बढ़ावा

मेले में DRCC, ITI, RSETI और आत्मा सहित विभिन्न सरकारी विभागों द्वारा स्टॉल लगाए गए, जहां लगभग 1050 युवाओं को करियर संबंधी मार्गदर्शन दिया गया। कार्यक्रम के दौरान पूर्व से चयनित 25 लाभुकों को स्वरोजगार हेतु टूल किट प्रदान की गई, जिससे वे अपने कार्य की शुरुआत कर आत्मनिर्भर बन सकें।

जिला प्रशासन ने इस आयोजन को युवाओं के लिए रोजगार और मार्गदर्शन के क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण पहल बताया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow