बांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस के समर्थक नाहिद इस्लाम का तारिक़ रहमान पर तीखा हमला, भारत का भी ज़िक्र

नाहिद इस्लाम ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक़ रहमान पर तीखा हमला करते हुए उनकी सरकार की भूमिका पर सवाल उठाए हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग के दफ़्तरों का दोबारा खुलना सरकार की अनुमति के बिना संभव नहीं था। नाहिद इस्लाम, जो मोहम्मद यूनुस के समर्थक और नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक हैं, ने यह भी दावा किया कि हालिया चुनाव में भारत, अवामी लीग और बीएनपी (Bangladesh Nationalist Party) के बीच मिलीभगत हो सकती है। उनके बयान से बांग्लादेश की राजनीति में तनाव और बढ़ गया है।

Feb 20, 2026 - 12:17
 0
बांग्लादेश: मोहम्मद यूनुस के समर्थक नाहिद इस्लाम का तारिक़ रहमान पर तीखा हमला, भारत का भी ज़िक्र

शेख अर्शी

बांग्लादेश में तारिक़ रहमान के प्रधानमंत्री पद की शपथ लिए महज तीन दिन ही हुए हैं और मोहम्मद यूनुस की अंतरिम सरकार में सलाहकार रहे नाहिद इस्लाम ने सवाल उठाने शुरू कर दिए हैं।

नाहिद इस्लाम नेशनल सिटिजन पार्टी के संयोजक हैं। नेशनल सिटिजन पार्टी उन छात्र नेताओं की पार्टी है, जिन्होंने जुलाई 2024 में शेख़ हसीना की सरकार के ख़िलाफ़ आंदोलन शुरू किया था और मोहम्मद यूनुस को अपना नेता बनाया था।

दरअसल, गुरुवार को ख़बर आई कि शेख़ हसीना की पार्टी अवामी लीग ने बांग्लादेश के कई ज़िलों में अपने दफ़्तर फिर से खोल लिए हैं। इसे लेकर नाहिद इस्लाम ने प्रेस कॉन्फ़्रेंस की और कहा कि बिना तारिक़ रहमान की सरकार की हरी झंडी के ऐसा नहीं हुआ होगा।

बांग्लादेश की संसद में विपक्ष के मुख्य सचेतक नाहिद इस्लाम का मानना है कि इस चुनाव में भारत, अवामी लीग और बीएनपी के बीच एक प्रकार की मिलीभगत थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow