जबलपुर में मुस्लिम घरों पर हमला, आगजनी के बाद 49 लोगों की गिरफ्तारी
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हिंसा के दौरान मुस्लिम समुदाय के घरों को निशाना बनाने और आगजनी की घटना सामने आई है। पुलिस ने मामले में 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।
मध्य प्रदेश के जबलपुर में हिंसा की घटना सामने आई है। आरोप है कि उपद्रव के दौरान कुछ लोगों ने मुस्लिम समुदाय के घरों को निशाना बनाया। घरों में तोड़फोड़ की गई, आगजनी की घटनाएं हुईं और सामान लूटे जाने की भी खबर है।
बताया जा रहा है कि भीड़ के पास धारदार हथियार और ज्वलनशील पदार्थ मौजूद थे। घटना के बाद पुलिस ने कार्रवाई करते हुए हिंसा के आरोप में 49 लोगों को गिरफ्तार किया है।
फिलहाल इलाके में तनाव की स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात है और मामले की जांच जारी है। प्रशासन ने लोगों से शांति बनाए रखने की अपील!
What's Your Reaction?

