IIT छात्र के बैग से मिले 5 जिंदा कारतूस, एक युवक गिरफ्तार

आईआईटी बॉम्बे के हॉस्टल में सुरक्षा जांच के दौरान एक छात्र के बैग से 7.65 एमएम के पांच जिंदा कारतूस बरामद हुए। पुलिस ने मामले में एक युवक को गिरफ्तार किया है।

Feb 22, 2026 - 20:53
 0
IIT छात्र के बैग से मिले 5 जिंदा कारतूस, एक युवक गिरफ्तार

आईआईटी बॉम्बे के पवई स्थित हॉस्टल में उस समय हड़कंप मच गया, जब सुरक्षा जांच के दौरान एक छात्र के बैग से 7.65 एमएम के पांच जिंदा कारतूस बरामद किए गए। यह घटना 19 फरवरी की रात की बताई जा रही है।

कारतूस मिलने के बाद कैंपस की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। मामले में पुलिस ने बिहार निवासी एक युवक को गिरफ्तार किया है।

फिलहाल पुलिस इस बात की जांच कर रही है कि कारतूस छात्र के पास कैसे पहुंचे और इसके पीछे क्या कारण था। कैंपस में सुरक्षा व्यवस्था को और सख्त कर दिया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rehan Fajal मैं “कलमलोक”, बक्सर (बिहार) से जुड़ा एक पत्रकार हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। मेरा प्रयास रहता है कि स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को सटीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुँचाऊँ। सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना ही मेरा उद्देश्य है।