मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

उन्नाव में अंडर-13 क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के हमले में वरिष्ठ अंपायर की मौत हो गई, जबकि कई खिलाड़ी और स्टाफ घायल हो गए।

Feb 19, 2026 - 21:16
 0
मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में बुधवार को शुक्लागंज के स्पोर्ट्स स्टेडियम में अंडर-13 क्रिकेट लीग मैच के दौरान अचानक मधुमक्खियों ने हमला कर दिया। इस हमले में कानपुर क्रिकेट एसोसिएशन (KCA) के वरिष्ठ अंपायर माणिक गुप्ता की मौत हो गई।

हमले के दौरान 15-20 खिलाड़ी, दूसरे अंपायर और ग्राउंड स्टाफ भी घायल हुए। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार मधुमक्खियों ने कई बार हमला किया, जिससे मैदान में अफरा-तफरी मच गई।

पूर्व रणजी खिलाड़ी राहुल सप्रू माणिक गुप्ता को अपनी कार से शुक्लागंज के एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे। प्राथमिक उपचार के बाद हालत गंभीर होने पर उन्हें कानपुर के हैलट अस्पताल रेफर किया गया, लेकिन रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। कुछ रिपोर्ट्स में यह भी कहा गया है कि गंभीर स्थिति के कारण 2-3 अस्पतालों ने भर्ती करने से इनकार कर दिया था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rehan Fajal मैं “कलमलोक”, बक्सर (बिहार) से जुड़ा एक पत्रकार हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। मेरा प्रयास रहता है कि स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को सटीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुँचाऊँ। सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना ही मेरा उद्देश्य है।