पीएम मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का न्योता भेजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के नए प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत की आधिकारिक यात्रा के लिए आमंत्रित किया है। यह निमंत्रण ढाका में एक औपचारिक मुलाकात के दौरान सौंपा गया।

Feb 18, 2026 - 13:23
 0
पीएम मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का न्योता भेजा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने बांग्लादेश के प्रधानमंत्री तारिक रहमान को भारत आने का औपचारिक निमंत्रण भेजा है। साथ ही उन्होंने नई जिम्मेदारी संभालने पर रहमान को शुभकामनाएं भी दी हैं।

यह निमंत्रण लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला द्वारा ढाका में तारिक रहमान से मुलाकात के दौरान एक पत्र के माध्यम से सौंपा गया। इस मुलाकात को दोनों देशों के संबंधों के लिहाज से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।

तारिक रहमान ने हाल ही में बांग्लादेश नेशनलिस्ट पार्टी (बीएनपी) के नेता के रूप में प्रधानमंत्री पद की शपथ ली है। ऐसे में भारत की ओर से भेजा गया यह निमंत्रण दोनों देशों के बीच कूटनीतिक संबंधों को मजबूत करने की दिशा में अहम कदम माना जा रहा है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rehan Fajal मैं “कलमलोक”, बक्सर (बिहार) से जुड़ा एक पत्रकार हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। मेरा प्रयास रहता है कि स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को सटीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुँचाऊँ। सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना ही मेरा उद्देश्य है।