एडोबी का बड़ा ऐलान, भारतीय छात्रों को Photoshop समेत कई ऐप्स मुफ्त
एआई इम्पैक्ट समिट में एडोबी ने भारतीय छात्रों के लिए बड़ा ऐलान किया है। कंपनी ने कहा है कि छात्रों को Photoshop, Acrobat और Firefly जैसे क्रिएटिव ऐप्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा।
नई दिल्ली में आयोजित एआई इम्पैक्ट समिट के दौरान एडोबी ने भारतीय छात्रों के लिए बड़ी घोषणा की। कंपनी ने बताया कि भारत में पढ़ाई कर रहे छात्रों को उसके प्रमुख क्रिएटिव ऐप्स का मुफ्त एक्सेस दिया जाएगा। इनमें Photoshop, Acrobat और Firefly जैसे लोकप्रिय टूल्स शामिल हैं।
एडोबी के मुताबिक, इस पहल का मकसद छात्रों को डिजिटल और क्रिएटिव क्षेत्र में बेहतर अवसर उपलब्ध कराना है। कंपनी ने यह भी घोषणा की कि छात्रों को एआई-फर्स्ट लर्निंग सर्टिफिकेट भी दिया जाएगा, जिससे उन्हें भविष्य की तकनीकों के अनुरूप कौशल विकसित करने में मदद मिलेगी।
इस फैसले से क्रिएटिव फील्ड में पढ़ाई कर रहे लाखों भारतीय छात्रों को सीधा लाभ मिलने की उम्मीद है।
What's Your Reaction?

