"इतना नीच प्रहार होगा कल्पना नहीं थी", पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज होने पर बिफरे शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद
प्रयागराज के झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज होने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उन्होंने इसे "नीच प्रहार" बताते हुए योगी आदित्यनाथ सरकार पर सीधा हमला बोला और कहा कि धर्म युद्ध शुरू हो चुका है।
प्रयागराज के झूंसी थाने में पॉक्सो एक्ट (POCSO Act) में मुकदमा दर्ज होने के बाद शंकराचार्य स्वामी अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने अपनी चुप्पी तोड़ी है। एबीपी न्यूज़ से बातचीत के दौरान उन्होंने इस पूरी कार्रवाई पर अपनी नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि उन्हें अनुमान था कि प्रहार होगा, लेकिन यह प्रहार इतना नीच होगा, इसकी उन्होंने कल्पना नहीं की थी।
उन्होंने गौ हत्यारों और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का जिक्र करते हुए कहा कि यह दिख रहा है कि लोग कितनी नीचता पर उतर सकते हैं। उन्होंने इसे एक धर्म युद्ध की शुरुआत बताया और कहा कि अब बम गोला सामने से आ रहा है। इस मामले के बाद क्षेत्र में धार्मिक और राजनीतिक गलियारों में चर्चाएं तेज हो गई हैं।
What's Your Reaction?

