महिला शिक्षिकाओं की फोटो खींचता था प्रिंसिपल, मोबाइल में मिलीं 150 तस्वीरें

बिहार के सुपौल में एक ट्रेनिंग स्कूल के प्रिंसिपल के मोबाइल से महिला शिक्षिकाओं की करीब 150 तस्वीरें मिलने के बाद हंगामा मच गया, मामले की जांच के आदेश दिए गए हैं।

Feb 21, 2026 - 15:46
 0
महिला शिक्षिकाओं की फोटो खींचता था प्रिंसिपल, मोबाइल में मिलीं 150 तस्वीरें

बिहार के सुपौल जिले के एक ट्रेनिंग स्कूल और उसके छात्रावास में उस समय हड़कंप मच गया, जब संस्थान के पुरुष प्रिंसिपल के मोबाइल फोन में महिला शिक्षिकाओं की बड़ी संख्या में तस्वीरें मिलने का मामला सामने आया।

जानकारी के अनुसार, ड्यूटी के दौरान प्रिंसिपल अपने मोबाइल में एक फोटो को ज़ूम कर देख रहे थे। तभी पास से गुजर रही एक महिला शिक्षिका की नजर उनके मोबाइल स्क्रीन पर पड़ी। स्क्रीन पर अपनी और अन्य महिला शिक्षिकाओं की तस्वीरें देख उन्होंने तुरंत आपत्ति जताई।

इसके बाद मामला तेजी से फैल गया और अन्य शिक्षिकाएं व कर्मचारी भी मौके पर जुट गए। बताया जा रहा है कि आपत्ति के बाद प्रिंसिपल के मोबाइल की गैलरी की जांच की गई, जिसमें दो महिला शिक्षिकाओं की अलग-अलग एंगल से ली गई करीब 150 तस्वीरें मिलीं।

इस खुलासे के बाद स्कूल परिसर में तनावपूर्ण स्थिति बन गई। मामले को गंभीरता से लेते हुए डीएम सावन कुमार ने जांच के आदेश दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rehan Fajal मैं “कलमलोक”, बक्सर (बिहार) से जुड़ा एक पत्रकार हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। मेरा प्रयास रहता है कि स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को सटीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुँचाऊँ। सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना ही मेरा उद्देश्य है।