शिवम से प्यार करती थी रूप जहां, करनी थी शादी, भाई ने कर दी हत्या

संभल में प्रेम संबंध से नाराज़ परिवार ने युवती की हत्या कर दी। आरोपी भाई को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।

Feb 21, 2026 - 15:59
 0
शिवम से प्यार करती थी रूप जहां, करनी थी शादी, भाई ने कर दी हत्या

उत्तर प्रदेश के संभल जिले में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां रूप जहां नाम की युवती शिवम सैनी नाम के युवक से प्रेम करती थी और उससे शादी करना चाहती थी। लेकिन युवती के परिवार को यह रिश्ता मंजूर नहीं था।

परिजनों के विरोध के बीच एक दिन युवती के भाई आलम ने गुस्से में आकर दुपट्टे से गला घोंटकर उसकी हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी भाई ने खुद डायल 112 पर फोन कर पुलिस को सूचना दी।

सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और आरोपी को हिरासत में ले लिया। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। मामले की जांच जारी है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rehan Fajal मैं “कलमलोक”, बक्सर (बिहार) से जुड़ा एक पत्रकार हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। मेरा प्रयास रहता है कि स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को सटीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुँचाऊँ। सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना ही मेरा उद्देश्य है।