ओडिशा में बीड़ी, गुटखा, तंबाकू और सिगरेट पर लगा पूर्ण प्रतिबंध
ओडिशा सरकार ने बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू समेत सभी नशीले उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लगाया है। इनके उत्पादन, बिक्री और वितरण पर भी रोक लगा दी गई है।
रेहान फ़ज़ल
ओडिशा सरकार ने तंबाकू और पान मसाला को लेकर बड़ा फैसला लिया है। 22 जनवरी 2026 से राज्य में बीड़ी, सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, खैनी और जर्दा समेत सभी नशीले उत्पादों पर पूर्ण प्रतिबंध लागू कर दिया गया है।
सरकार के आदेश के मुताबिक अब इन उत्पादों के उत्पादन (Production), पैकेजिंग, वितरण (Distribution) और बिक्री पर भी पूरी तरह रोक रहेगी। राज्य के स्वास्थ्य विभाग ने इस संबंध में अधिसूचना जारी कर दी है और नए नियम तत्काल प्रभाव से लागू कर दिए गए हैं।
सरकार का कहना है कि यह कदम लोगों को तंबाकू के सेवन से होने वाली गंभीर बीमारियों से बचाने और सार्वजनिक स्वास्थ्य को बेहतर बनाने के उद्देश्य से उठाया गया है
What's Your Reaction?

