बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात

यूपी के बाराबंकी में शादी समारोह के दौरान सेल्फी को लेकर विवाद इतना बढ़ गया कि दूल्हे ने स्टेज पर दुल्हन को लात मार दी। मामले में मारपीट हुई और कुछ लोग घायल हो गए।

Feb 22, 2026 - 20:43
 0
बार-बार सेल्फी लेने पर भड़का दूल्हा, स्टेज पर दुल्हन को मारी लात

उत्तर प्रदेश के बाराबंकी जिले में एक शादी समारोह के दौरान हैरान करने वाली घटना सामने आई। बताया जा रहा है कि शादी के कार्यक्रम में बार-बार सेल्फी लेने को लेकर दूल्हा नाराज हो गया। इसी बात पर विवाद इतना बढ़ा कि उसने स्टेज पर ही दुल्हन को लात मार दी।

मौके पर मौजूद लोगों ने बीच-बचाव करने की कोशिश की, लेकिन मामला और बिगड़ गया। दुल्हन पक्ष का आरोप है कि दूल्हा नशे की हालत में था। विवाद के दौरान दोनों पक्षों में मारपीट भी हुई। इस झड़प में दूल्हे की बहन, जीजा और एक अन्य बाराती घायल हो गए।

सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस की मौजूदगी में शादी की रस्में पूरी कराई गईं। मामले की जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rehan Fajal मैं “कलमलोक”, बक्सर (बिहार) से जुड़ा एक पत्रकार हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। मेरा प्रयास रहता है कि स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को सटीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुँचाऊँ। सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना ही मेरा उद्देश्य है।