अमित शाह ने नई दिल्ली में विश्व पुस्तक मेले का दौरा किया
रेहान फ़ज़ल
केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेले का दौरा किया। मेले के आठवें दिन अमित शाह विभिन्न स्टॉल पर पहुंचे और पुस्तकों की प्रदर्शनी का अवलोकन किया।
दौरे के दौरान उन्होंने सरदार वल्लभभाई पटेल के जीवन और कार्यों पर आधारित प्रदर्शनी देखी और उसकी सराहना की। अमित शाह ने इस प्रदर्शनी से जुड़ी तस्वीरें सोशल मीडिया पर भी साझा कीं।
उन्होंने कहा कि सरदार पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर लगाई गई यह प्रदर्शनी युवाओं में देशभक्ति, एकता और राष्ट्रीय चेतना को मजबूत करने का कार्य करेगी।
What's Your Reaction?

