KGMU में ‘लव जिहाद’ केस ने लिया नया मोड़, डॉक्टर का PFI से भी है कनेक्शन !
अरशी नाज़
उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ के किंग जॉर्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी (KGMU) से जुड़े लव जिहाद, यौन शोषण और धर्मांतरण मामले की जांच गंभीर हो गई है. आरोपी रेजिडेंट डॉक्टर रमीज की गिरफ्तारी के बाद जांच एजेंसियों के सामने लगातार खुलासे हो रहे हैं. मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के निर्देश पर केस को स्पेशल टास्क फोर्स को सौंप दिया गया है.
KGMU से जुड़े धर्मांतरण और यौन शोषण केस ने अब आतंकी कनेक्शन की तरफ मोड़ ले लिया है , PFI लिंक, विदेशी संपर्क और दिल्ली ब्लास्ट के आरोपी डॉक्टर शाहीन से रिश्ते ने इस केस को और गंभीर बना दिया है.
सुरक्षा अधिकारियों के अनुसार, इस मामले में दिल्ली ब्लास्ट जैसे पिछले मामलों से जुड़े सुराग भी मिले हैं। यह संकेत देता है कि यह मामला केवल धर्मांतरण तक सीमित नहीं है, बल्कि इसमें अंतरराष्ट्रीय स्तर का समर्थन और नेटवर्किंग भी शामिल है।
पुलिस ने कहा कि अभी तक कई संदिग्धों से पूछताछ की जा चुकी है और जांच जारी है। वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, हमने भौतिक और डिजिटल सबूत दोनों जुटाए हैं। ये सबूत मामले की गंभीरता को दर्शाते हैं और इस पर राष्ट्रीय सुरक्षा की नजर भी बनी हुई है।
What's Your Reaction?

