डिजिटल प्लेटफॉर्म द लल्लनटॉप के संपादक सौरभ द्विवेदी ने पद से इस्तीफा दे दिया है।
रेहान फ़ज़ल
उन्होंने सोशल मीडिया के ज़रिए इसकी जानकारी देते हुए लिखा कि वे अब एक नई यात्रा की तैयारी कर रहे हैं।
अपने संदेश में सौरभ द्विवेदी ने लिखा—
“शुक्रिया पहचान, सबक और हौसले के लिए। भविष्य के लिए शुभकामनाएं। यहां मेरा साथ समाप्त होता है। अब कुछ समय अध्ययन अवकाश पर रहूंगा और उसके बाद आगे के संकल्पों के बारे में बात करूंगा। इस सफर में आप सभी से बहुत कुछ सीखने को मिला। धन्यवाद।”
सौरभ द्विवेदी लंबे समय से डिजिटल पत्रकारिता से जुड़े रहे हैं और द लल्लनटॉप को एक अलग पहचान दिलाने में उनकी अहम भूमिका रही है। उनके नेतृत्व में प्लेटफॉर्म ने डिजिटल मीडिया में अपनी मजबूत जगह बनाई और बड़ी संख्या में दर्शकों तक अपनी पहुंच बनाई।
उनके इस्तीफे के बाद मीडिया जगत में उनकी अगली भूमिका और नई पारी को लेकर चर्चाएं तेज़ हो गई हैं। फिलहाल उन्होंने अपनी आगे की योजनाओं को लेकर कोई विस्तृत जानकारी साझा नहीं की है, लेकिन उनके संदेश से यह साफ है कि वे आगे किसी नए सफर की तैयारी में हैं।
What's Your Reaction?

