21 जनवरी को बांग्लादेश HC में शेख हसीना पर देशद्रोह मामले की सुनवाई
रेहान फ़ज़ल
बांग्लादेश हाईकोर्ट ने पूर्व प्रधानमंत्री शेख हसीना के खिलाफ देशद्रोह मामले की सुनवाई के लिए 21 जनवरी 2026 की तारीख तय की है। इस मामले में शेख हसीना समेत कुल 286 लोगों को आरोपी बनाया गया है।
आरोप है कि शेख हसीना और अवामी लीग से जुड़े नेताओं ने ‘जॉय बांग्ला ब्रिगेड’ की ऑनलाइन बैठकों में हिस्सा लेकर अंतरिम सरकार को अस्थिर करने की साजिश रची।
बताया गया है कि शेख हसीना अगस्त 2024 में भारत चली गई थीं। मामले में कई आरोपी फिलहाल फरार हैं और जांच जारी है।
What's Your Reaction?

