मुजफ्फरपुर: डीजे प्रतिबंध की मांग पर भड़के संचालक, एमएलसी आवास का किया घेराव

Feb 28, 2026 - 20:45
 0
मुजफ्फरपुर: डीजे प्रतिबंध की मांग पर भड़के संचालक, एमएलसी आवास का किया घेराव

सालेहा वसीम 

बिहार के मुजफ्फरपुर में मंगलवार को डीजे संचालकों ने तिरहुत स्नातक निर्वाचन क्षेत्र के एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी के दामुचक स्थित आवास का घेराव किया। संचालकों का आरोप है कि एमएलसी द्वारा हाल ही में बिहार विधानमंडल में डीजे पर प्रतिबंध की मांग उठाए जाने के बाद पुलिस उन्हें चेकिंग के नाम पर लगातार परेशान कर रही है।

दर्जनों डीजे ऑपरेटर बिना पूर्व सूचना के एमएलसी आवास पहुंचे और नारेबाजी शुरू कर दी। प्रदर्शनकारियों ने कहा कि पाबंदी की मांग के बाद पुलिस द्वारा बार-बार चेकिंग, चालान और कथित वसूली से उनका काम ठप होने की कगार पर है।

एक संचालक ने कहा, “हम नियमों का पालन करते हैं, लेकिन रोजाना की चेकिंग और भारी चालान ने रोज़ी-रोटी छीन ली है।” कुछ ने आरोप लगाया कि पुलिस अवैध वसूली भी कर रही है।

घेराव की सूचना पर एमएलसी बंशीधर ब्रजवासी बाहर आए और प्रदर्शनकारियों की बात सुनी। उन्होंने कहा कि उनकी मंशा किसी का व्यवसाय बंद कराने की नहीं, बल्कि ध्वनि प्रदूषण और कानून-व्यवस्था के मुद्दे को उठाने की थी।

एमएलसी ने कहा, “यदि पुलिस द्वारा अवैध वसूली की शिकायतें सही पाई गईं तो कार्रवाई की जाएगी।” उन्होंने संचालकों को आश्वासन दिया कि उनके साथ अन्याय नहीं होने दिया जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com