पटना छात्रसंघ चुनाव में हंगामा, बैलेट पेपर में नाम की गलती पर रिंकल यादव हिरासत में

Feb 28, 2026 - 12:29
 0
पटना छात्रसंघ चुनाव में हंगामा, बैलेट पेपर में नाम की गलती पर रिंकल यादव हिरासत में

पटना विश्वविद्यालय छात्रसंघ चुनाव के दौरान उस वक्त माहौल तनावपूर्ण हो गया, जब अध्यक्ष पद के उम्मीदवार रिंकल यादव के नाम में बैलेट पेपर पर गड़बड़ी सामने आई। ‘यादव’ की जगह ‘कुमार’ छपने से समर्थकों में नाराजगी फैल गई और देखते ही देखते मामला पूरे कैंपस में चर्चा का विषय बन गया।

छात्रों ने इसे चुनावी प्रक्रिया में बड़ी लापरवाही बताया। सूचना मिलते ही चुनाव अधिकारियों को अवगत कराया गया। डीन के निर्देश पर बैलेट पेपर में ‘कुमार’ शब्द को काटकर ‘यादव’ कलम से लिखकर सुधार किया गया। प्रशासन ने इसे तकनीकी त्रुटि बताया और मतदान जारी रखने की बात कही।

हालांकि, उम्मीदवार और उनके समर्थक इस समाधान से संतुष्ट नहीं हुए। विवाद बढ़ते-बढ़ते साइंस कॉलेज तक पहुंच गया, जहां बूथ संख्या-2 पर हंगामा और तोड़फोड़ की घटना सामने आई। कुर्सियां और अन्य सामान क्षतिग्रस्त किए जाने से मतदान केंद्र पर अफरातफरी मच गई।

स्थिति बिगड़ती देख पुलिस को हस्तक्षेप करना पड़ा और अतिरिक्त बल तैनात किया गया। बाद में रिंकल यादव को पटना कॉलेज से हिरासत में ले लिया गया।

प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि कानून व्यवस्था से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और पूरे मामले की जांच जारी है। इस घटना ने छात्र राजनीति में नया विवाद खड़ा कर दिया है और चुनावी प्रक्रिया पर भी सवाल खड़े कर दिए हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

Rehan Fajal मैं “कलमलोक”, बक्सर (बिहार) से जुड़ा एक पत्रकार हूँ। पत्रकारिता मेरे लिए समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने का माध्यम है। मेरा प्रयास रहता है कि स्थानीय, राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय खबरों को सटीक, निष्पक्ष और तथ्यपरक तरीके से पाठकों तक पहुँचाऊँ। सामाजिक और समसामयिक मुद्दों पर जागरूकता फैलाना ही मेरा उद्देश्य है।