महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोलीबारी से हुई मौत पर राजद परिवार में शोक कि लहर, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव सहित अन्य नेताओं ने गहरे गम का इजहार किया।

Oct 13, 2024 - 18:37
 0
महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की  गोलीबारी से हुई मौत पर राजद परिवार में शोक कि लहर, लालू प्रसाद, राबड़ी देवी, तेजस्वी यादव  सहित अन्य नेताओं ने गहरे गम का इजहार किया।
तेजश्वी प्रसाद यादव और बाबा सिद्दीकी (फ़ाइल फोटो)

पटना: महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोलीबारी से हुई मौत पर राजद परिवार ने गहरे गम का इजहार किया है। राजद कि तरफ से आधिकारिक ब्यान में कहा गया है कि बाबा सिद्दीक़ी के इंतेकाल (निधन ) से सामाजिक एवं राजनीतिक क्षेत्रों को काफी नुकसान हुआ है। जिसकी भरपाई काफी मुश्किल है। अल्लाह इन्हें जन्नतुल फिरदौस में आला मकाम अता करे। और अहले -खाना को सब्र जमील अता करे।ते

बाबा सिद्दीक़ी के निधन का समाचार सुनकर राजद के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद, पूर्व मुख्यमंत्री श्रीमती राबड़ी देवी, नेता प्रतिपक्ष तेजस्वी प्रसाद यादव, सांसद डॉ मीसा भारती, पूर्व मंत्री तेज प्रताप यादव, प्रदेश अध्यक्ष जगदानंद सिंह, राष्ट्रीय उपाध्यक्ष  उदय नारायण चैधरी, राष्ट्रीय प्रधान महासचिव अब्दुल बारी सिद्दीकी, पूर्व केंद्रीय मंत्री जयप्रकाश नारायण यादव, डॉ श्रीमती कांति सिंह,राष्ट्रीय मुख्य प्रवक्ता प्रोफेसर मनोज कुमार झा, राज्यसभा सांसद संजय यादव,राष्ट्रीय महासचिव भोला यादव, सैयद फैसल अली, प्रदेश उपाध्यक्ष शिवचंद राम, प्रदेश के प्रधान महासचिव रणविजय साहू , प्रदेश राजद के मुख्य प्रवक्ता शक्ति सिंह यादव , प्रदेश प्रवक्ता एजाज अहमद सहित अन्य नेताओं ने महाराष्ट्र के पूर्व मंत्री बाबा सिद्दीकी की गोलीबारी में हुई मौत का समाचार बेहद दुखद और चिंता जनक है।

बिहार विधानसभा में प्रतिपक्ष के नेता तेजश्वी प्रसाद यादव ने अपने एक्स पर लिखा कि 'परवरदिगार मरहूम को जन्नतुल फिरदौस में आला मुकाम अता करे और परिजनों को सब्र और हिम्मत दे'।      

         साथ ही यह भी कहा कि महाराष्ट्र में एनडीए शासन में लगातार इस तरह की मौतें हो रही है लेकिन सरकार के स्तर से कोई कार्रवाई नहीं हो रही है,ऐसी आपराधिक घटनाओं को क्या नाम देंगे?

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow

news@kalamlok.com हमारी वेबसाइट एक ऑनलाइन न्यूज़ प्लेटफॉर्म है, जो आपको देश-विदेश की ताजा खबरें, विश्लेषण, और जानकारी प्रदान करती है। हमारा उद्देश्य आपको सटीक, निष्पक्ष, और समयबद्ध जानकारी पहुंचाना है। विशेषताएं: - ताजा खबरें - विश्लेषण और समीक्षा - वीडियो न्यूज़ - फोटो गैलरी - ब्लॉग और आर्टिकल - न्यूज़ आर्काइव श्रेणियाँ: - राष्ट्रीय खबरें - अंतरराष्ट्रीय खबरें - व्यवसाय - खेल - मनोरंजन - तकनीक - नौकरी हमारी वेबसाइट पर आप: - ताजा खबरें पढ़ सकते हैं - वीडियो देख सकते हैं - फोटो गैलरी देख सकते हैं - ब्लॉग और आर्टिकल पढ़ सकते हैं - न्यूज़ आर्काइव देख सकते हैं - नौकरी की सटीक जानकारी ले सकते हैं संपर्क: ईमेल: qalamlok@gmail.com