नड्डा का आरोप,टीएमसी शासन में बंगाल की कानून-व्यवस्था पटरी से उतरी
सालेहा वसीम
भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष के जे पी नड्डा ने आरोप लगाया है कि तृणमूल कांग्रेस के शासन में पश्चिम बंगाल में कानून-व्यवस्था लगातार खराब हुई है। उन्होंने कहा कि राज्य में “कानून का राज पटरी से उतर गया है” और आम लोगों में असुरक्षा बढ़ी है।
नड्डा ने दावा किया कि हाल के महीनों में कई आपराधिक घटनाओं और राजनीतिक हिंसा ने राज्य सरकार की कार्यशैली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं। उनका कहना है कि पुलिस प्रशासन राजनीतिक दबाव में काम कर रहा है और अपराधियों में कानून का डर कम होता जा रहा है।
भाजपा अध्यक्ष ने यह भी आरोप लगाया कि मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के नेतृत्व वाली सरकार विपक्षी कार्यकर्ताओं को निशाना बना रही है, जबकि कानून-व्यवस्था संबंधी शिकायतों को नजरअंदाज किया जा रहा है।
टीएमसी की ओर से हालांकि इन आरोपों को पहले भी खारिज किया जाता रहा है। पार्टी का कहना है कि भाजपा “राजनीतिक फायदा” उठाने के लिए राज्य की छवि खराब करती है।
फिलहाल, पश्चिम बंगाल में राजनीतिक बयानबाज़ी तेज़ है और दोनों दल एक-दूसरे पर तीखे आरोप लगा रहे हैं।
Saleha Wasim

