अहमदाबाद में फाइनल के लिए तैयार हाइब्रिड पिच, मैच में मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

अहमदाबाद के नरेंद्र मोदी स्टेडियम में फाइनल मैच के लिए पहली बार हाइब्रिड पिच का इस्तेमाल होगा। यह पिच प्राकृतिक घास और सिंथेटिक फाइबर से बनी है, जिससे यह ज्यादा मजबूत और संतुलित रहती है। इससे गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को फायदा मिल सकता है और मैच रोमांचक होने की उम्मीद है।

अहमदाबाद में फाइनल के लिए तैयार हाइब्रिड पिच, मैच में मिल सकता है बड़ा सरप्राइज

आईसीसी टी20 वर्ल्ड कप 2026 का फाइनल मैच रविवार, 8 मार्च को नरेंद्र मोदी स्टेडियम में भारत बनाम न्यूजीलैंड के बीच खेला जाएगा। इस बार मैदान पर एक बड़ा सरप्राइज तैयार है हाइब्रिड पिच!स्टेडियम की खासियत है कि यहां तीन तरह की पिचें उपलब्ध है, रेड सॉइल, ब्लैक सॉइल और दोनों का मिश्रण (हाइब्रिड)। क्यूरेटर्स ने फाइनल के लिए सेंटर पिच को हाइब्रिड चुना है जिसमें रेड सॉइल की मात्रा ज्यादा (लगभग 70:30 अनुपात) है।

हाइब्रिड पिच दरअसल प्राकृतिक घास और कृत्रिम फाइबर का मिश्रण होती है। इसमें लगभग 95 प्रतिशत प्राकृतिक घास होती है जबकि करीब 5 प्रतिशत सिंथेटिक फाइबर मिलाया जाता है। इस तकनीक का मकसद पिच को ज्यादा मजबूत, टिकाऊ और संतुलित बनाना है ताकि पूरे मैच के दौरान उसकी गुणवत्ता बनी रहे।

विशेषज्ञों के अनुसार इस तरह की पिच पर गेंदबाजों और बल्लेबाजों दोनों को बराबर मौका मिल सकता है। शुरुआत में तेज गेंदबाजों को अतिरिक्त उछाल और सीम मूवमेंट मिल सकता है जबकि मैच आगे बढ़ने के साथ बल्लेबाज भी खुलकर शॉट खेल सकते हैं। यही वजह है कि फाइनल मुकाबले में खेल का रोमांच और भी बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

पिच क्यूरेटर का कहना है कि हाइब्रिड पिच का उद्देश्य खेल को ज्यादा प्रतिस्पर्धी बनाना है। इससे पिच जल्दी खराब नहीं होती और लंबे समय तक एक जैसी स्थिति बनाए रखती है। यूरोप के कई बड़े फुटबॉल स्टेडियमों में यह तकनीक पहले से इस्तेमाल हो रही है, लेकिन भारतीय क्रिकेट में इसका प्रयोग अभी नया माना जा रहा है।

क्रिकेट विश्लेषकों का मानना है कि इस नई तकनीक के कारण कप्तानों की रणनीति भी अहम भूमिका निभाएगी। टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी या गेंदबाजी का फैसला मैच का रुख बदल सकता है।

अब सबकी निगाहें फाइनल मुकाबले पर टिकी हैं, जहां अहमदाबाद की यह हाइब्रिड पिच खेल में नया मोड़ ला सकती है और दर्शकों को एक यादगार मैच देखने को मिल सकता है।