भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दूध से भरा कंटेनर पलटा, चालक की मौके पर मौत
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में दोगच्छी बायपास मोड़ के पास तेज रफ्तार ट्रक ने दूध से भरे कंटेनर को टक्कर मार दी, जिससे कंटेनर पलट गया। हादसे में कंटेनर चालक की मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। हादसे के बाद कुछ देर तक सड़क पर यातायात भी प्रभावित रहा और पुलिस मामले की जांच कर रही है।
भागलपुर में भीषण सड़क हादसा, ट्रक की टक्कर से दूध से भरा कंटेनर पलटा, चालक की मौके पर मौत
भागलपुर के नाथनगर थाना क्षेत्र में शुक्रवार को एक भीषण सड़क हादसा हो गया। दोगच्छी बायपास मोड़ के आगे एक तेज रफ्तार ट्रक ने दूध से भरे कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि कंटेनर सड़क पर पलट गया और चालक की मौके पर ही मौत हो गई।
बेगूसराय का रहने वाला था चालक
मृतक की पहचान बेगूसराय जिले के फतेहपुर निवासी 26 वर्षीय युवक के रूप में हुई है। बताया जा रहा है कि युवक दूध से भरा कंटेनर लेकर जा रहा था। इसी दौरान पीछे से आ रहे तेज रफ्तार ट्रक ने कंटेनर में जोरदार टक्कर मार दी।
बेहद खौफनाक थी टक्कर
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि कंटेनर अनियंत्रित होकर सड़क पर पलट गया और चालक उसमें बुरी तरह फंस गया। गंभीर रूप से घायल चालक को बाहर निकालने की कोशिश की गई, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी।
घटना की सूचना मिलते ही नाथनगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय लोगों की मदद से स्थिति को संभाला। हादसे के बाद कुछ समय के लिए सड़क पर अफरा-तफरी का माहौल बन गया और यातायात भी प्रभावित रहा। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। फिलहाल पुलिस पूरे मामले की जांच में जुटी है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।
Shaekh Arshi

