‘धुरंधर 2’ का बॉक्स ऑफिस पर धमाका, रिलीज से पहले ही 2 लाख टिकट बिके, एडवांस बुकिंग में बनाया बड़ा रिकॉर्ड
धुरंधर: द रिवेंज’ रिलीज से पहले ही एडवांस बुकिंग में शानदार कमाई कर रही है। पेड प्रीव्यू के लिए फिल्म ने करीब 15.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं, जो ब्लॉक्ड सीटों के साथ 21.2 करोड़ रुपये तक पहुंच गए हैं। हिंदी वर्जन में सबसे ज्यादा टिकट बिके हैं। वहीं USA प्रीमियर में भी फिल्म ने अच्छा कलेक्शन किया है और कुल मिलाकर 2.57 लाख से ज्यादा टिकट बिक चुके हैं। ट्रेड एनालिस्ट्स के मुताबिक फिल्म ओपनिंग डे पर कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
Dhurandhar 2 Advance Booking: 'धुरंधर: द रिवेंज' ने पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग में गदर मचा दिया है। इस फिल्म ने रिलीज से पहले ही कई करोड़ का कलेक्शन कर लिया है।
'धुरंधर: द रिवेंज' के ट्रेलर लॉन्च के बाद से ही इसकी चर्चा काफी बढ़ गई है, जिससे फिल्म को लेकर लोगों की एक्साइटमेंट भी सातवें आसमान पर है। मेकर्स 19 मार्च को बॉक्स ऑफिस पर ज़बरदस्त ओपनिंग की उम्मीद कर रहे हैं और इसलिए टिकटों की कीमतें इस तरह रखी गई हैं कि हर कोई थिएटर तक पहुंचे।
वहीं 18 मार्च को फिल्म का पेड प्रीव्यू शो रखा गया है, जिसके लिए धुआंधार एडवांस बुकिंग हो रही है। आइए जानते हैं कि धुरंधर 2 ने रिलीज से पहले पेड प्रीव्यू शो की प्री-टिकट सेल में कितने करोड़ कमा लिए हैं।
धुरंधर: द रिवेंज ने एडवांस बुकिंग में कितनी कर ली कमाई?
साल की सबसे बड़ी रिलीज़ में से एक धुरंधर 2 या धुरंधर: द रिवेंज रिकॉर्ड तोड़ने के लिए तैयार है। पेड प्रीव्यू शो के लिए हो रही एडवांस बुकिंग को जबरदस्त रिस्पॉन्स मिल रहा है और इसी के साथ इसने रिलीज से पहले ही छप्परफाड़ कमाई कर ली है।
सैकनिल्क के अनुसार, घरेलू मार्केट में धुरंधर: द रिवेंज ने पेड प्रीव्यू के लिए सभी भाषाओं में एडवांस बुकिंग के ज़रिए पहले ही लगभग 15.65 करोड़ रुपये कमा लिए हैं।
जब ब्लॉक्ड सीटों को भी जोड़ लिया जाता है, तो यह आंकड़ा 21.2 करोड़ रुपये हो जाता है।
हिंदी वर्जन में हो रही ज्यादा एडवांस बुकिंग
ज़्यादातर कलेक्शन हिंदी (2D) वर्जन से आया है, जिसने 7,657 शो में 2,62,203 टिकट बेचकर 15.28 करोड़ रुपये कमाए हैं, जिसमें औसत टिकट की कीमत 418 रुपये रही।
हिंदी डॉल्बी सिने फॉर्मेट ने दो शो में 146 टिकटों से 1.14 लाख रुपये कमाए।
वहीं दूसरी भाषाओं के कलेक्शन की बात करें तो तमिल (2D) वर्जन में 11,223 टिकटों से 16.28 लाख रुपये की कमाई हुई है। तेलुगु (2D) वर्जन ने 6,008 टिकटों से 14.39 लाख रुपये जोड़े हैं।
जबकि मलयालम (2D) वर्जन ने 646 टिकटों से 1.58 लाख रुपये और कन्नड़ (2D) वर्जन ने 386 टिकटों से 1.61 लाख रुपये कमाए हैं।
धुरंधर 2 की वर्ल्डवाइड बॉक्स ऑफिस रिपोर्ट
वैरायटी की रिपोर्ट के मुताबिक धुरंधर 2 वर्ल्डवाइड बड़ी ओपनिंग के लिए तैयार है। अपने USA प्रीमियर के लिए रणवीर सिंह स्टारर इस फिल्म ने पहले ही 557 लोकेशन्स पर 38,545 टिकट बेच दिए हैं, जिससे $618,911 (लगभग 5.15 करोड़ रुपये) की कमाई हुई है।
इन आंकड़ों को देखते हुए भारत और अमेरिका में फिल्म की कुल प्रीमियर टिकट सेल्स पहले ही ग्लोबली 2.57 लाख टिकट्स को पार कर चुकी है।
प्रीमियर डे पर तोड़ सकती है कई रिकॉर्ड
धुरंधर 2 की ऑफिशियल रिलीज़ में अभी एक हफ्ते से ज्यादा का समय बाकी है, और ट्रेड एनालिस्टों का अनुमान है कि यह फिल्म अपने प्रीमियर वाले दिन ही कई रिकॉर्ड तोड़ सकती है।
फिल्म को फिल्ममेकर आदित्य धर ने लिखा, डायरेक्ट और को-प्रोड्यूस किया है। इसमें रणवीर सिंह, अर्जुन रामपाल, संजय दत्त, आर. माधवन, सारा अर्जुन और राकेश बेदी जैसे कलाकार नजर आएंगे।
Shaekh Arshi

